कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। काकादेव में एक वृद्ध ने सफाईकर्मी पर नकदी व दस लाख के जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। काकादेव पुरानी बस्ती निवासी राम किशन की तहरीर के मुताबिक बच्चों के बाहर होने के कारण वह घर पर अकेले रहते हैं। पिछले साल दिसंबर में इलाकाई रवि को घर की साफ-सफाई के लिए बुलाया था। सफाई के बाद वह चला गया। फिर अगले दिन सामान भूलने की बात कहते हुए घर आया। इस दौरान वह दस हजार नगद व घर में रखे बहू के करीब दस लाख के जेवर चोरी कर ले गया। 16 दिसंबर को अलमारी का लॉकर टूटा देख घटना की जानकारी हुई। आरोपित के साथ अन्य लोग भी घटना में शामिल हैं जो कि धमकी दे रहे है। पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि हिरासत में लिए गए आरोपित रवि ने अपना जुर्म करने के साथ सिर्फ 10 हजार रुपये लौटाए। थाना-चौकी व आलाधिकारियों के...