गंगापार, अप्रैल 14 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र के ग्राम मदरा मुकुन्दपुर (डांडी) में एक वृद्ध के कथित उत्पीड़न का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह राणा ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश शासन और डीजीपी सहित उच्चाधिकारियों से की है।आरोप है कि पीड़ित राजदेव शुक्ल को अपनी ही भूमि पर निर्माण करने से पुलिस द्वारा बिना आदेश रोका गया, जबकि पास की भूमि पर अवैध कब्जे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन का कहना है कि पीड़ित को लगातार धमकाया जा रहा है और जांच में भी अनियमितताएं हुई हैं। आजाद अधिकार सेना ने मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जा हटाने, पुलिस हस्तक्षेप रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न...