फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद। रशीदपुर गांव में एक वृद्ध अचानक गायब हो गया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी है। रशीदपुर के 70 वर्षीय अमर सिंह मंगलवार दोपहर घर से बिना बताये कहीं चले गये। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुयी। उन्होंने आस पास व रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की लेकिन पत नहीं चला। बुधवार की सुबह वृद्ध के पुत्र संतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि वृद्ध के गायब होने के बारे में सूचना मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...