सासाराम, अगस्त 7 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड की भूई पंचायत के जोगिया गांव में मिल्की मनिहारी निवासी 60 वर्षीय चंदेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। घटना के बाद गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

राजनीतिक नेताओं की सक्रियता वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव शनिवार को दिनारा पहुंचेंगे। वे जोगिया गांव जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे और घटना की जानकारी लेने के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को पूर्व मंत्री अनिता चौधरी और पूर्व विध...