बाराबंकी, अगस्त 19 -- बाराबंकी। पूरे गुमान सिंह मजरे कोलवा, थाना सुबेहा में खेत पर कब्जे के विवाद में की गई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर पांच बाइक, ट्रैक्टर व चार डंडे बरामद किए हैं। सुबेहा थाना के पूरे गुमान सिंह मजरे कोलवा गांव में दो दिन पहले खेत पर कब्जे के विरोध पर वृद्ध शमशेर अली की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद किया है। साथ ही मुकदमें में कई अज्ञात भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मृतक के गांव के ही आरोपी सूरज सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह, पृथ्वीराज सिंह पुत्र माताफेर सिंह, मोहित उर्फ विजय प्रताप पुत्र प्रताप बहादुर सिंह निवासी ग्राम क्रिसिया थाना सुबेहा, संदीप सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह निवासी ग्रा...