मैनपुरी, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने वृद्ध की मौत को संदिग्ध बताया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहर के राजा का बाग निवासी 86 वर्षीय रामेश्वर दयाल पुत्र शिवदयाल बीते चार माह से बीमार चल रहे थे। उन्हें पैरालिसिस की शिकायत थी। उन्हें पूर्व में जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सैफई में उपचार कराने के बाद परिजन घर ले आए थे। जहां मंगलवार की शाम रामेश्वर दयाल ने घर पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- गुमशुदगी के अगले दिन मिला शव, परिजनों ने जताई बीमारी से मौत की आशंका मृतक के भाई ने वृद्ध की मौत को संदिग्ध बताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। बुधवार को पोस्टमार्टम कर...