आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका गांव में शुक्रवार की रात संदिग्धावस्था में वृद्ध की मौत हो गयी। वृद्ध के मुंह और नाक से खून निकला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 65 वर्षीय रामाश्रय राय घर के बरामदे में सोए हुए था। शनिवार की सुबह बिस्तर पर उनकी लाश मिली। परिवार में बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...