आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में शुक्रवार की रात संदिग्धावस्था में वृद्ध की मौत हो गई। ननिहाल में रह रहे वृद्ध के पुत्र ने अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव निवासी 68 वर्षीय सूर्यलाल यादव बीमार चल रहे थे। हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित थे, लखनऊ के केजीएमयू लारी में उनका उपचार चल रहा था। तीन चार दिन पूर्व वे लखनऊ से दवा लेकर घर आए थे। शुक्रवार की रात में उनका निधन हो गया। सूर्यलाल यादव का इकलौता पुत्र संतोष यादव अपने नहिलाल अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के तारा खुर्द गांव में नेवासा पर रहता है। पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह शनिवार की सुबह वह अपने गांव हेवती आ गया। उसने अपने चाचा स...