शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। जहर खाकर वृद्ध की मौत के मामले में वृद्ध की पत्नी ने पुत्र एवं पुत्रवधू पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पुत्र को हिरासत में ले लिया है। केलरगंज मोहल्ला निवासी सतीश चंद्र गुप्ता से संपत्ति को लेकर उसका पुत्र शोभित गुप्ता एवं पुत्रवधू झगड़ा करते थे। बुधवार को सुबह झगड़ा होने के बाद सतीश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। चर्चा है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से परेशान सतीश चंद्र गुप्ता ने जहर खा लिया था जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि इस बात को पुलिस ने सीरे नकार दिया है। इस मामले में सतीश चंद्र गुप्ता की पत्नी राम बेटी की तहरीर के आधार पर उनके दत्तक पुत्र शोभित गुप्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार की रात मृतक के घ...