बाराबंकी, मई 4 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना के ढोड़वापुर गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ढोड़वापुर गांव निवासी राम किशुन रावत (65) पुत्र स्व. राम पाल टीबी के मरीज थे। इन्होंने विवाह नहीं किया था। वह अपने भतीजे शिव पूजन के साथ रहते थे। शिवपूजन ने बताया कि रात में ही रामकिशुन के मुंह से आवाज निकलनी बंद हो गई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया था। यह भी पढ़ें- वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।मृतक के छोटे भाई राम रतन नें शिवपूजन पर हत्या का आरोप लगाया और सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी ...