एटा, मार्च 3 -- वृद्ध की पटक-पटककर जान लेने वाले सांड़ को आखिरकार पशु विभाग की टीम ने पकड़कर गोशाला छोड़ा दिया। सीवीओ डा. आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कस्बा जैथरा में पहुंचे। पशु विभाग की टीम ने सांड़ को पकड़ने की कार्रवाई की है। काफी मशक्कत के बाद सांड़ को पकड़ा जा सका। कार्रवाई करते हुए अलीगंज स्थित किनौड़ी गोशाला में सांड़ को छोड़ा गया है। सीवीओ ने बताया कि बेसहारा पशुओं को सूचना मिलने पर विभाग पालिका, नगर पंचायत की मदद से कार्रवाई करती है। बता दें कि थाना जैथरा के मोहल्ला जाटवान निवासी प्रकाश (70) पुत्र रैवाड़ी लाल सोमवार सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इतने में पीछे से सांड़ आया और वृद्ध पर हमला कर दिया था। हमले में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए थे। एकत्रित लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांड़ को भगाया और घायल को आनन-फान...