गिरडीह, मार्च 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कल्हाबार पंचायत के तेलखारा निवासी गुरूदयाल महतो 65 की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वे कुएं से पानी निकालने गए थे। इसी दौरान उनका पैर अचानक से फिसल गया और वे कुआं में गिर गये। हो हल्ला करने पर परिजन कुआं के समीप पहुंचे और कुआं से कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। इसके बाद आनन फानन में मुखिया नूरउद्दीन अंसारी और गांव के लोगों ने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.