बागपत, अक्टूबर 6 -- बड़ौत। छछरपुर गांव में किसान इंद्र की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस टीमों ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं, मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को गूंगाखेड़ी-छछरपुर मार्ग पर नलकूप के पास खेत में किसान इंद्र का खून से लथपथ शव मिला था। पड़ोस के खेत मालिक विवेक द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हमलावरों ने बुजुर्ग के सिर, चेहरे और हाथ पर कुल्हाड़ी व फरसे से ताबड़तोड़ कई वार किए थे। हमले के दौरान बचाव में किसान की एक अंगुली कटकर अलग गिर गई थी। सूचना पर पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली थी। मौके से शराब की खाली बोतलें भी बराम...