मुरादाबाद, मार्च 25 -- ग्वारखेड़ा स्थित वृद्ध आश्रम में बुधवार को सम्राट अशोक महान की 2330वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास को भारत का उज्ज्वल अध्याय बताते हुए उन्हें एक आदर्श एवं महान शासक के रूप में स्मरण किया। उन्होंने यह भी बताया कि सम्राट अशोक का प्रतीक अशोक स्तंभ आज भी हमारे राष्ट्र की पहचान के रूप में स्थापित है और भारतीय मुद्रा पर अंकित है यशपाल सिंह मौर्य के आह्वान पर कार्यक्रम हुआ। उन्होंने समाज को नशामुक्त एवं शिक्षित बनाने का संदेश दिया और सभी से इस दिशा में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी से अमित मौर्य सहित ग्वारखेड़ा के अनेक युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनीष मौर्य, लकी मौर्य, भुवनेश मौर्य, अंकित मौर्य, रिंकू मौर्...