लातेहार, मार्च 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कई वृद्धों को करीब चार महीने से वृद्धावस्था पेंशन राशि नही मिल पाई है। पेंशन राशि के अभाव में उन वृद्धों को जीवन की गाड़ी खींचने में काफी दिक्कत हो रही है। किस कारण वृद्धावस्था पेंशन भुगतान में देरी हो रही है, उन्हें इसका पता नही चल पा रहा है। मुरु की वृद्धा बसंती देवी सहित अन्य वृद्धों ने बताया कि चार महीने से लगातार प्रज्ञा केंद्र में पेंशन राशि आने के इंतजार में पता लगा रहे हैं, लेकिन हमेशा पेंशन राशि उनके खाते में नही आने की बात कही जा रही है। पेंशन राशि से ही उनका गुजर - बसर होता है। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...