गोंडा, मई 1 -- छपिया, संवाददाता। थानाक्षेत्र में फुटहिया-पिपरही मार्ग पर मनीपुर जंगल में गुरुवार को बुजुर्ग महिला से सोने का लॉकेट और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को छिनैती का मामला बता रही है। घटना जानकारी मिलने पर देररात एएसपी पूर्वी अजीत कुमार व सीओ उदय नारायण पालीवाल भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने शीघ्र ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। वन टांगिया बुटहनी महुलीखोरी निवासी कांति देवी पत्नी राम फेर ने पुलिस में तहरीर दी कि गुरुवार की दोपहर चांदनी चौक से पिपरही पुल के रास्ते से घर जा रही थी। एक ईंट भट्ठे के पहले भटौलिया मोड़ पर पहुंची थी कि पीछे से दो व्यक्ति बाइक से मुह पर गमछा बांधे हुए आए और वजीरगंज जाने का रास्ता पूछने लगे। इसी बीच पीछे से झपट्टा मारकर बदमाश ने मेरे गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.