लखनऊ, फरवरी 17 -- जांच के बहाने छत पर ले जाकर जेवर उतरवाए वजीरगंज पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज की लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के अस्पतालों में इलाज और जांच कराने आ रहे मरीज और उनके तीमारदार सावधान रहें। बलरामपुर अस्पताल में एक शातिर टप्पेबाज ने जांच के बहाने कृष्णानगर की एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाकर उनके जेवर पार कर दिए। बलरामपुर अस्पताल में दामाद और बेटी के साथ इलाज कराने पहुंची कृष्णा नगर की बुजुर्ग महिला को टप्पेबाज ने अपने चंगुल में फंसाकर उनके जेवर उतरवा लिए। महेंद्र प्रताप की पत्नी धर्मराजी कृष्णा नगर निवासी बेटी सीता और दामाद विजय के घर आई थीं। सात फरवरी को बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचीं। वह ओपीडी के प्रथम तल पर अकेले बैठी हुई थीं। बेटी दवा लेने और दामाद डॉक्टर के पास चले गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति धर्मराजी के पास प...