बाराबंकी, फरवरी 6 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र एक गांव मे 70 वर्षीय वृद्धा के साथ एक दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित वृद्धा ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार के दिन शुकुल बाजार कस्बा गई हुई थी। देर शाम वह घर को वापस लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में पड़ोसी आनंद सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने मारा पीटा भी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...