गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार सेक्टर-दो में रहने वाली निशा गर्ग ने पड़ोसी पर अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को नेता बताते हुए दबंगई दिखाई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- वृद्धा से अभद्रता और धमकी देने का केस दर्ज यह भी पढ़ें- नगर पंचायत कार्यालय में हंगामे और धमकी के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...