हमीरपुर, अप्रैल 23 -- मौदहा। मौदहा क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगो की सर्प दंश से हालत बिगड़ गई। जिन्हें परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मौदहा क्षेत्र के गांव चमर खन्ना निवासी 60 वर्षीय जहरी पत्नी मइयादीन अपना बिस्तर निकाल रही थी। तभी इसमें बैठे सर्प ने उसको डस लिया और वह अचेत होकर गिर गई। परिजनों ने बेहोशी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं जनपद सीतापुर के कस्बा सिंधौली निवासी 18 वर्षीय करन पुत्र रमेश क्षेत्र के गांव कुनेहटा में हार्वेस्टिंग मशीन से गेहूं कटाई कर रहा था। तभी खेतों में मौजूद सर्प ने उसके पैर में डस लिया। साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।मां से झगड़ युवक ने खाया जहर, रेफरमौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम सायर निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.