लखनऊ, अक्टूबर 5 -- वृद्ध पेंशन दिलाने का झांसा देकर वृद्ध सुखलाल को उनके साढ़ू का बेटा कचहरी ले गया। वहां किसी बंशीलाल के स्थान पर उन्हें खड़ा कर दस्तावेजों में हस्ताक्षर करा और अंगूठा लगवाकर प्लाट की रजिस्ट्री करा ली। यह आरोप लगाते हुए सुखलाल ने अपने साढ़ू के बेटे के खिलाफ वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी के मुताबिक सुखलाल रुकुंदीपुर तालकटोरा के रहने वाले हैं। वह करीब 65 साल के हैं। उनके साढ़ू का बेटा रमेश कुमार माल के गोपरामऊ में रहता है। सुखलाल ने बताया कि उन्हें वृद्ध पेंशन का लाभ मिलता था। बीच में बंद हो गई थी। इस बीच रमेश घर आया। उसने कहा कि वह पेंशन का काम उनका करा देगा। उसने आधार कार्ड और फोटो ली। इसके बाद 22 सितंबर 2022 को वह पेंशन के दस्तावेज बनवाने का झांसा देकर कचहरी ले गया। वहां दस्तावे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.