बिहारशरीफ, मई 22 -- वृद्धा पेंशन आवेदन जमा करने में मनमानी राशि मांगने पर मुखिया ने किया हंगामा बिन्द पंचायत के मुखिया ने प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला फोटो : बिंद ब्लॉक : बिंद प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार में जड़ा ताला। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में वृद्धा पेंशन का आवेदन जमा करने के नाम पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। मनमानी राशि की मांग किये जाने पर लोगों ने शोर शराबा किया।

मुखिया का विरोध स्थानीय लेगों ने बताया कि बिन्द पंचायत के बिशुनपुर गांव निवासी दिवाकर प्रसाद वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन जमा करने शुक्रवार को सीएससी कांउटर पर गए। सीएससी संचालक ने प्रति फॉर्म 100 रुपये की मांग की। पीड़ित ने संचालक से दी गई राशि कि रसीद मांगी, तो रसीद देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने प...