लखनऊ, फरवरी 28 -- पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली 80 वर्षीय विधवा गायत्री देवी ने अपने सगे और सौतेले बेटे तथा बहू पर प्रताड़ना, मारपीट और षड्यंत्र कर जमीन हथियाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने उनकी सुनावई नहीं की। उन्होंने कोर्ट में फरियाद की थी। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार शाम पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता गायत्री देवी के अनुसार, पति सत्यानारायण त्रिवेदी के निधन के बाद वह बेटे शिवाकांत त्रिवेदी, बहू सुमन त्रिवेदी और सौतेले बेटे गिरजा शंकर त्रिवेदी के साथ रह रही थीं। कुछ समय बाद तीनों का व्यवहार बदल गया और उन्होंने उन्हें अपमानित करना, मारपीट करना और घर से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। गायत्री देवी का कहना है कि सौतेले बेटे गिरजा शंकर ने साजिश रचकर धोखे से उनके हिस्से का मकान भी अपने नाम...