वृद्धा ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ के समीप शुक्रवार की सुबह वृद्धा ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पुत्र ने शव की शिनाख्त की। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव निवासी 65 वर्षीया कलावती देवी पत्नी स्व. श्यामलाल काफी दिनों से बीमार चल रही थी। परिजन का कहना है कि शुक्रवार की सुबह कलावती देवी घर से निकल कर कहीं चली गई। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। इधर शाहगढ़ बाजार के समीप वह रेलवे लाइन के समीप काफी देर से टहल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर वह सुबह करीब आठ बजे बलिया से आजमगढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर वृद्धा ने आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.