इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इकदिल। गांव चांदनपुर की रहने वाली 61 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी प्रेमशंकर ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने और बेहोशी की हालत देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...