गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बीरबंधा गांव निवासी सुखदेव राम की 85 वर्षीया पत्नी शकुंती देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद शकुंती ने कीटनाशक खा ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...