उरई, मार्च 8 -- उरई। कदौरा क्षेत्र के पाली की 66 वर्षीय रामवती ने एसपी से शिकायत कर गांव के ही कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है दो व्यक्ति अक्सर घर के बाहर शराब पीते हैं और गालियां देते हैं। मना करने पर जान माल की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया 27 फरवरी की रात 09 बजे आरोपी शराब के नशे में पहुंचे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। महिला ने बताया कि उसने 28 फरवरी को थाना कदौरा में तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.