गंगापार, मार्च 22 -- दो सप्ताह पहले बगहा गांव के सामने वृद्धा को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। चालक के खिलाफ यह प्राथमिकी वृद्धा के बेटे की तहरीर पर हुई है। तहरीर के मुताबिक एक मार्च की रात साढ़े नौ बजे के लगभग 71 वर्षीय मोटकी पत्नी सीताराम निवासी बगहा घर के सामने सड़क पार कर रही थी, इसी बीच बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में मोटकी को गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान दो मार्च की वृद्धा की मौत हो गई। इस घटना में बेटे संदीप कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.