जौनपुर, जुलाई 2 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को रामपुर घाट पर एक महिला का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पहचान कराने के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को मृतका की शिनाख्त लगभग 64 वर्षीय चनारा देवी पत्नी स्व.छोटे लाल चौहान उम्र लगभग ग्राम सभा बेलवा थाना बदलपुर जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र राजनाथ चौहान ने बताया कि चनारा देवी का मानसिक संतुलन काफी दिनों से ठीक नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...