वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। चालक ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर 38 लाख के डुप्लेक्स फ्लैट की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम करा ली। यही नही, उसने 28 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने के बाद 20 लाख के गहने चुरा लिए। वृद्धा के भतीजे कृष्ण कुमार सिंह की शिकायत पर एसीपी (मुख्यालय) ने कैंट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। कैमूर (बिहार) के कृष्ण कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनकी बुआ कांति देवी सिगरा में रहती थीं। पति का निधन होने के बाद उन्होंने जमुआव-बरसारा (गाजीपुर) निवासी अभिषेक सिंह को अपना चालक बनाया। उन्हें अकेला देख उसने साथियों के साथ मिलकर उन्हें धोखा देने की साजिश रची। इसके तहत उसने रमदत्तपुर क्षेत्र (सारनाथ) में डुप्लेक्स फ्लैट का सौदा किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि स...