वृद्धा की हत्या का आरोपी कोर्ट में दोष सिद्ध नहीं होने से बरी
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। एडीजे- 1 की अदालत से छोटू लाल सिंह वृद्धाा सुमित्रा सबर की हत्या के आरोप से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। बताया जाता है कि, सुमित्रा सबर 62 वर्ष की 28 नवंबर 2021 को पटमदा में बिस्तर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अभियोजन पक्ष के नौ गवाहों का अदालत में परीक्षण हुआ था लेकिन सोमवार को दोष सिद्ध नहीं होने के कारण अदालत ने बरी कर दिया। हत्या का मामला थाना में उसके पोता द्वारा दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- मां की हत्या में एक पुत्र ने पिता पर कराया केस, दूसरे ने बताया निर्दोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.