बाराबंकी, मार्च 9 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया मजरे लाही गांव में शनिवार की रात घर में सोई वृद्धा का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर खेत की नाली में मिला। मृतका के गले पर चोट व खरोंच के निशान भी मिले है। जिससे ग्रामीणों का कहना है कि गला दबा कर वृद्धा की हत्या की गई है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। खेत की नाली में पड़ा था शव: पड़रिया मजरे लाही गांव के पास दयाराम रावत के खेत के पास सिचाईं के लिए बनाई गई नाली में रविवार की सुबह गांव की ही बसंती (65) पत्नी स्व. बाबूलाल रावत का शव पड़ा देख कर ग्रामीण ठिठक गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।गले पर खरोंच व चोट के निशान: मृतका के गले में खरोंच व चोट के निशान हैं। जिससे ग्रामीणों को कहना है कि गला दबा कर...