चतरा, जून 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। संघमित्रा कोल परियोजना से प्रभावित कुडलौगा गांव में एक 60 वर्षीय वृद्धा पनवा देवी पति लालो यादव की मौत हो गयी। लिहाजा टंडवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात वृद्ध महिला की मौत हो गयी। पुलिस को सूचना दी गयी कि टांगी से वारे कर महिला की हत्या कर दी गयी। लिहाजा इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने पुलिस बल भेजकर शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा का कहना है कि वृद्ध महिला के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। फिर भी शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...