रायबरेली, जून 8 -- डलमऊ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि सीएचसी के डॉक्टरों की द्वारा वृद्धा के किए गए इलाज में बरती गई लापरवाही के चलते उनकी मौत हो गई। पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के भीमगंज गांव के रहने वाले कमलेश कुमार पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि बीती पांच जून की रात लगभग 9 बजे वह अपनी सासू मां बूधा देवी को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बाइक इलाज कराने के लिए सीएचसी आए थे। आरोप है कि रात के समय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर अनुपस्थित थे। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद फार्मासिस्...