आगरा, अप्रैल 21 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के सोरों गेट पर स्थित लाइफ ट्रॉन हेल्थ केयर क्लीनिक को सील कर दिया है। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल को शिकायत मिली थी कि क्नीलिक पर 20 अप्रैल को उपचार में लापरवाही से वृद्धा की मौत हो गई थी। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि गत 20 अप्रैल को उपचार के दौरान क्लीनिक पर वृद्धा की मौत की जानकारी मिली थी। नोडल अफसर चिकित्सा पंजीकरण डा. कुंवर उत्कर्ष व टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए मंगलवार को भेजा गया। स्वास्थ्य टीम के द्वारा जांच में पाया गया कि संबंधित क्लीनिक का पंजीकरण कार्यालय में नहीं था। निरीक्षण के समय चिकित्सक एवं क्लीनिक स्टाफ मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। क्लीनिक पर मृतका के उपचार संबंधी कोई प्रपत्र मौके पर नहीं मिले। लापरवाही को देखते हुए नोडल अधिकारी ने क्लीनिक को सील कर दिया। मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.