प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- प्रतापगढ़। मानधाता के खमपुर गांव निवासी राममूर्ति सरोज की 80 वर्षीय मां धनपत्ती की शनिवार रात मौत हो गई। परिवार के लोगों ने रविवार सुबह शव दफनाने के लिए कब्र खोद दिया। कुछ देर बाद गांव के चांदबाबू वहां पहुंचे ओर कब्र की जगह को अपनी पट्टे की जमीन बताकर शव दफनाने का विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस वाले राजस्व टीम के साथ पहुंचे और जांच की तो पता चला कि जहां कब्र खोदी गई है वह श्मशान के रूप में दर्ज है। करीब चार घंटे बाद उसी जगह पर शव दफन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.