फतेहपुर, अप्रैल 21 -- बिन्दकी। पुत्री के ससुराल से अपने गांव जा रही वृद्ध महिला की मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गई। डाक्टरों ने सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल रहा। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी वृद्ध सुलावती बीते सोमवार को अपनी पुत्री की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर के पास स्थित मुन्नपुर गांव गई थी। देर शाम अपने गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगी, तभी अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला सहित तीन जख्मी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान वृद्ध...