कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक बेटी ने बुजुर्ग मां की देखभाल करने वाली महिला पर सोने की चेन गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। आजाद नगर में रहने वाली नीरू अवस्थी की तहरीर के मुताबकि उनकी 83 वर्षीय वृद्ध मां सरोज दीक्षित चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए इलाके की सीमा को रखा था। सीमा के न आने पर उसकी मां आ जाती थी। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को मां के गले में सोने के दस तोले की चेन थी। लेकिन अगली सुबह चेन गायब थी। इस नीरू ने सीमा और उसकी मां पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.