मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चारपाई पर सो रही वृद्धा पर पड़ोसी किसान के द्वारा अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ गई। जिससे वृद्धा गंभीर रूप में घायल हो गई थी। वृद्धा की उपचार के दौरान मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गांव सिखेड़ा में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे सूरज की धूप निकलने पर गांव निवासी 60 वर्षीया राजबीरी पत्नी ओमबीर को घर के बाहर चारपाई बिछाकर परिजनों ने लिटा दिया था। इसी दौरान पड़ोसी किसान ब्रजपाल खेतों में जाने के लिए अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को मकान से बाहर निकालने के लिए पीछे को हटा रहा था। किसान को मालूम नहीं हुआ कि वृद्धा चारपाई पर लेटी है। जिस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे हटाते हुए चारपाई पर चढ़ गई और वृद्धा गंभ...