हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस। शुक्रवार को वृद्धा आश्रम ग्राम नगला भूस का निरीक्षण किया। विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वृद्धों के अधिकार व भरण-पोषण, एंव निशुल्क विधिक सहायता पर अनु चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणकी अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षिका कोमल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थें। इस समय 62 वृद्ध वृद्धाआश्रम में रह रहे है, उनके रहने खाने पीने के सम्बन्ध में देखा गया तो पाया कि वृद्धों के लिये सभी मूलभूत सुविधाये पर्याप्त पायी गयी। सचिव द्वारा उपस्थित वृद्ध व्यक्तियांे को जानकारी देते हुये बताया कि अगर आप किसी रेल, व बस आदि में कहीं सफर कर रहें हों और आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो तो आपके लिए उसमें बैठने के निए वृद्धजनों के लिए आरक्षित सीट होती है। ऐसी उम्र वाले व्यक्तियों को किराये में भी छूट मिलती है। बैंकों...