मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को सचिव तपस्या त्रिपाठी द्वारा वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष सय्यद मऊज बिन आसिम के निर्देश किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर अधीक्षिका को साफ-सफाई दुरुस्त करने और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आश्रम की व्यवस्था सुव्यवस्थित और प्रभावी हो सके। वृद्धा आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में कुछ बुजुर्गों ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को पेंशन दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.