सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य शिविर में डॉ.सुचांद मुंडा ने आश्रम में रह रहे 12 वृद्धजनों का बीपी एवं शुगर की जांच की। जांच के दौरान वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई। वहीं जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर मेडिकल टीम की सदस्य अंजलिना डांग,धीरज सिंह एवं ओम कुमार ने जांच कार्य में सहयोग किया। वृद्धाश्रम की इंचार्ज अनीता मिंज तथा पीएलवी दीपक कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्ह...