देवघर, मई 18 -- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों एवं आम लोगों को उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की आदत विकसित करना था। कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का हिस्सा बताया गया। यह भी पढ़ें- उच्च रक्तचाप के प्रति लोगो को किया जागरुकस्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के निर्देश पर किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने की, जबकि डॉ. अंकित अनमोल ने उपस्थित वृद्धजनों और अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के दौरान कई मरीजों का रक्तचाप, शुगर और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ...