फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 16 -- फर्रुखाबाद। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने कादरीगेट स्थित वृद्धा आश्रम में मनाया। इस दौरान वृद्धों के साथ मिलकर सपाइयों ने केक काटा। वृद्धों के हाल चाल लिये। सांसद के दीर्घायु की कामना की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, इजहार खान, भ्ैया खान, रागिनी गुप्ता, माजिद अली, राधेश्याम सविता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...