मऊ, अप्रैल 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्वर्गीय तपेश्वर राम कल्याण समिति द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम के प्रबंधक लक्षीराम प्रसाद से उन्होंने की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से वहां पर मिलने वाली सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही संचालक को सरकार द्वारा वृद्धजनों के लिए संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही रसोई घर एवं औषधालय का भी निरीक्षण किया। वृद्ध आश्रम में कुल नामांकित 116 वृद्ध जनों के सापेक्ष 83 वृद्धजन मौके पर मिले। यह भी पढ़ें- सोनाजोड़ी स्थित वृद्धा आश्रम का सचिव रूपा बंदना किरो ने क...