वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटे फल और जरूरी सामान
चंदौली, जून 18 -- चंदौली, संवाददाता। चंदौली स्थित मधुपुर के पास वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे लगभग 80 वृद्ध महिला और पुरुषों को गुरुवार को फल और उनके जरूरत के सामान बांटे गए। श्री सेवा सामाजिक संस्था की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वहां 80 वृद्ध लोगों को अंग वस्त्र फलाहार बिस्कुट और मिष्ठान का वितरण किया गया।इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल और संरक्षक ओमप्रकाश जिंदल की तरफ से सेवाभाव किया गया। संस्था की ओर से 17 जरूरतमंदों को अन्य जरूरी सामान दिए जाने का भरोसा दिया। संजय राय, शिव शंकर कनोडिया, गुड्डू आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.