श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से भिनगा में संचालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार से अटल वयो अभ्यूदय योजना के तहत 12 दिवसीय योग शिविर का आयोजन शुरू किया गया। पहले दिन चिकित्सा शिविर में वृद्धजनों के सेहत की जांच की गई। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना से वृद्धजनों को सेहतमंद बनाने का काम किया जाएगा। वृद्धजनों को योग का प्रशिक्षण देकर उन्हें नियमित योग के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें कागज के लिफाफे, मिठाई डिब्बा, अगरबत्ती आदि को बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे वह अपने निजी खर्चे के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। इस दौरान योग प्रशिक्षण अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.