वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले पूर्व सैनिक, बुजुर्गों के आंसू देख हुए भावुक
उरई, अगस्त 25 -- उरई। संवाददाता पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने मंगलवार को राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। टीम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को बिस्कुट, नमकीन और फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों के पास बैठकर हालचाल पूछा तो कई अपने परिवार के बारे में बताते हुए रोने लगे। कई माताओं ने रोते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के लिए सब कुछ किया, लेकिन बच्चों ने उन्हें इस हाल में छोड़ दिया। वे भी परिवार के साथ रहना चाहती हैं, पर अब यह सपना ही रह गया है। पूर्व सैनिकों को देखकर बुजुर्गों ने कहा कि काश उनका बेटा भी सैनिक होता तो आज वे यहां न होते। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को बेटा मानकर सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कुछ पल के लिए माहौल गमगीन हो गया। नायब सूबेदार दिनेश निगम ने सभी को धैर्य बंधाया। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.