बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया स्थित वृद्ध आश्रम में सोमवार को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंडित सप्पू महाराज ने पूर्ण विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। शिव गौड़, हरिओम, मुकेश कुमार, दयाराम, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...