इटावा औरैया, मार्च 7 -- शहर के वृद्धाआश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने दांपत्य के 50 साल पूरे होने पर सम्मान किया। बुजुर्गों को उनके जरूरत के कपड़ों के साथ ही मिष्ठान आदि भी दिया गया। बंगलौर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति श्याम सुंदर श्रीवास्तव व शीला श्रीवास्तव के 50 वें दाम्पत्य वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष में ये कार्यक्रम रखा गया। श्रीविष्णु हरिपुरम कॉलोनी में शालिनी मेमोरियल सेवा संस्थान के तहत संचालित सरोज वृद्धाश्रम के 45 बुजुगोंर् की आंखों में सम्मान पाकर आंसू छलक पड़े। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामशरण गुप्ता,विशिष्ट अतिथि दिनेश दुबे,संगीता दुबे ने वृद्धाश्रम में सम्मानित किया। समाजसेवी रामशरण गुप्ता ने मुझे बुजुर्गों की सेवा करने में हमेशा हीआनंद की विशेष अनुभूति होती है। मैनेजर आशीष यादव,योग प्रशिक्षक डा, आशीष त्रिपाठी, ...